Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा पीजी कॉलेज के पास बना गोल चौक नगर वासियों के लिए बना गले की हड्डी आए दिन हो रही दुर्घटनाएं* 

लोकेशन / सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*ओबरा पीजी कॉलेज के पास बना गोल चौक नगर वासियों के लिए बना गले की हड्डी आए दिन हो रही दुर्घटनाएं*

 

* चालक कार सवार महिला ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर

 

ओबरा थाना क्षेत्र के पीजी कॉलेज के समीप उस समय लोगों के बीच हड़कंप की स्थित देखने को मिली जब एक कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिए। घटना के बाद कार चालक महिला मौका देख भागने की फिराक में दिखी जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रोक दिया गया। अफरा तफरी के माहौल के बीच घायल बाइक सवार को लोगों ने उठा कर किनारे किया और उसका हाल चाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्थित की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को राबर्ट्सगंज स्थित लाईफ केयर अस्पताल पहुंचवाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज़ किया गया गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर । वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई और घटना की बाबत कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो जबसे कॉलेज चौराहे पर सुन्दरीकरण कार्य के तहत फुआरा लगा है तब से दुर्घटना की संभावना ज्यादा बनी रहती है। व्यस्त मार्ग से हर कोई जल्दी अपने गंतव्य के लिए जाना चाहता है और कम जगह में फुआरा लगने से लोगों को उस पार नहीं दिखता जिस वजह से आये दिन दुर्घटनाओं से दो चार होना पड़ता है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला गनीमत रही की बेकाबू कार की चपेट में अन्य लोग नहीं आये नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7