सांसद एंव भारत स्काउट गाइड की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लता वानखेडे ने जबूंरी में परचम फहराने वाले छात्रो को दी बधाई

सांसद एंव भारत स्काउट गाइड की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लता वानखेडे ने जबूंरी में परचम फहराने वाले छात्रो को दी बधा

सांसद वानखेडे बोली :- मुझे बहुत खुशी है कि मेरे संसदीय क्षेत्र की स्काउट गाइड ने देशभर में क्षेत्र का परचम फहराया

 

सिरोंज। क्षेत्रीय सांसद एंव भारत स्काउट गाइट की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लता वानखेडे क्षेत्र के दौरे पर सासंद खेल महोत्सव के आयोजन पहुची तो उन्हें आयोजन के दौरान शहीद भगत सिंह स्काउट गाइट दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् सासंद ने स्काउट गाइड के छात्रो से चर्चा करते हुए पूछा कि अभी लखनऊ में आयोजित जंबूरी यात्रा में विदिशा जिला पूरे देश में प्रथम आया। इस बारे में छात्रो से विस्तार से चर्चा की और सभी छात्रों को बधाई दी। वही उन्होने कहा कि मुझे बडी खुशी है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के स्काउड ने पूरे देश में अपने क्षेत्र का परचम फहराया है। उन्होने छात्रो से कहा कि शीघ्र ही आपके सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुचकर में आप सभी का सम्मान करूंगी। वही भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष एड राजीव जैन सैनानी ने कहा कि हमारे विदिशा जिले की स्काउट ने जो जंबूरी शिविर में परचम फहराया है। उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और स्काउट गाइट के उन छात्रो का मनोबल बडाने के उध्ेश्य है और उन छात्रो का सम्मान किया जाएगा। वही कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद डॉ लता वानखेडे,विधायक,जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगें। क्योकि उक्त जंबूरी दल का नेतृत्व स्काउट गाइट के जिला सचिव हरिहर चतुर्वेदी एंव श्रीमति अनिता सोनवानी द्वारा किया गया था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in