लोकेशन कुसमरिया
आज तक 24 ×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
,9754278866
एंकर
दिनांक 22.12.2025 को ग्राम कुस्मानिया में डायल 112 पर पर कुछ जागरूक नागरिको ने सूचना दी उसमें सैनिकगोविंद कर्म एवं रवि पायलट ने तत्काल संज्ञान में लेकर ज
दो बच्चे जिनमें लडके की उम्र 08 साल व लडकी की उम्र 10 साल के दो बच्चे जंगल रास्ते से भटकते हुये कुस्मानिया में मंदिर के पास देखे गये हैं, जो ठंड के कारण ठिठुर रहे हैं, सूचना पर डायल 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उन्हें तुरंत अपने संरक्षण में लेकर थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी साहब को अवगत कराया गया, उनके द्वारा थाना बाल संरक्षण अधिकारी से उनकी काउंसलिंग करायी गई, जिसमें जानकारी मिली की दोनों बच्चे ग्राम उमेडा थाना हरणगांव जंगल क्षेत्र के रहने वाले हैं, तथा दोनों बच्चों के माता पिता मजदूरी के लिए झालावड, राजस्थान गये है। प्रातः 05:00 बजे से माता-पिता की याद आने से बिना किसी को बताये चुपा चुप उनसे मिलने के लिये पैदल ही निकल गये, उनके पास माता पिता का पता भी नहीं था, ओर रास्ता भी नही देखा था, इसलिए रास्ता भटक गए और इधर-उधर घूमते कुसमरिया आ गए, पुलिस ने उनके खान पान वस्त्र का प्रबंध कर काउंसलिंग कर रात्रि में पुलिस भेजकर उनके सरंक्षको को बुलवाया गया तथा माता-पिता से विडियो कॉल पर बात कराकर संरक्षको के सुपुर्द किया।
पुलिस द्वारा परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों से भी अपील की गई कि अपने बच्चों की केयर रखें।



