गांधी को हटाओ – गरीब को मिटाओ नीति के खिलाफ सांसद राकेश राठौर का ” उपवास सत्याग्रह गांधी , संविधान और गरीब तीनो प

आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

 

 

 

गांधी को हटाओ – गरीब को मिटाओ नीति के खिलाफ सांसद राकेश राठौर का ” उपवास सत्याग्रह गांधी , संविधान और गरीब तीनो र हमला कर रही सरकार –

– सांसद राकेश राठौर संसदीय समिति की रिपोर्ट दरकिनार कर रही सरकार — डां बृजबिहारी सांसद राकेश राठौर के उपवास सत्याग्रह ” के समर्थन मे सीतापुर की हर विधान सभा क्षेत्र मे होगा ” उपवास सत्याग्रह ” और जिला स्तरीय होगा ” मनरेगा सम्मेलन सीतापुर 22 दिसम्बर

सांसद राकेश राठौर ने अंबेडकर पार्क सीतापुर मे मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और संसदीय समिति की सिफारिशो को दबाने के खिलाफ आज ” उपवास सत्याग्रह ” शुरू किया । सांसद का ” उपवास सत्याग्रह ” सुप्रसिद्ध लेखक अरुण अवध ने जूस पिलाकर खत्म कराया , सांसद राकेश राठौर ने कहा भाजपा नीति केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे धीरे खत्म करने की नीति पर काम कर रही है , गांधी का नाम हटाना उसी साजिश का हिस्सा है ताकि रोजगार की संवैधानिक गारंटी को खत्म किया जा सके । उन्होने कहा की डां अंबेडकर – नेहरू के बाद अब गांधी पर पर भाजपा हमला कर रही है क्योकि यही तीन महापुरुष भाजपा के ” तानाशाही हिन्दू राष्ट्र ” बनाने की साजिश मे बाधा है । कांग्रेस किसी भी सूरत मे भाजपा की साजिश को कामयाब नही होने देगी । इस अवसर पर आईपीएफ के राज्य सचिव डां बृजबिहारी ने कहा की लोकसभा की संसदीय समिति ने मनरेगा मे 400 रूपए प्रतिदिन मजदूरी और 150 दिन के काम की सिफारिश की थी , कई राज्य सरकारे अपने यहां लगभग 400 रूपए मनरेगा मजदूरो को मजदूरी दे रही है लेकिन केंद्र सरकार ने संसदीय समिति के सुझावो को भी फाइलो मे दफना दिया है । इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा अगर मनरेगा का मूल चरित्र बरकरार न रखा गया तो जन आंदोलन तेज किया जायेगा । उपवास सत्याग्रह ” के पहले सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे लोग गांधी पार्क पंहुच कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर अंबेडकर पार्क पहुंच कर सांसद राकेश राठौर ” उपवास सत्याग्रह ” पर बैठ गये । सांसद राकेश राठौर के ” उपवास सत्याग्रह ” के समर्थन मे मजदूर किसान मंच के सैकड़ो मजदूर सुनीला रावत और राधेश्याम कनौजिया के नेतृत्व मे अंबेडकर पार्क पहुंच कर समर्थन मे आवाज बुलंद की । उपवास सत्याग्रह ” मे कांग्रेस की उपाध्य सुनीता चौधरी ने सांसद राकेश राठौर के समर्थन मे पूरे जिले की सभी 09 विधान सभा क्षेत्रो मे ” उपवास सत्याग्रह ” शुरू करने और जिला स्तर पर एक ” मनरेगा सम्मेलन ” आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मत से पास किया गया ।अंबेडकर पार्क मे ” उपवास सत्याग्रह ” के दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया । कार्यक्रम मे राजेश पाल , जिला कांग्रेस प्रवक्ता एहितिशाम बेग , जिला महामंत्री हसीना खातून , जिला उपाध्यक्ष अनुपमा द्विवेदी ,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in