Skip to main content

Aaj Tak24x7

*देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर*

 

 

दिनांक 23/12/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

===============

 

शिवपुरी। सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं पहले की तुलना में बेहतर पाई गईं, हालांकि कुछ कमियां भी सामने आई हैं। संबंधित अधिकारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री रैन बसेरा पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात करीब 12 बजे मंत्री ने शहर का भ्रमण किया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सटोरियों, शराबियों एवं जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

इस दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मंत्री के साथ मौजूद रहे।

 

वाईट प्रभारी मंत्री

 

वाईट बीएल यादव सिविल सर्जन

 

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7