Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकार

 

अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे #MissionShakti5 विशेष अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना बछरायूं क्षेत्र में महिला सुरक्षा दल की शक्ति दीदी/बीट आरक्षी द्वारा Y.M.S सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बछरायूं में अध्ययनरत बालिकाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पैम्पलेट वितरित किए गए और महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के तरीकों से अवगत कराया गया।

महिला सुरक्षा दल ने बालिकाओं को यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे निडर होकर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति सजगता लाने में बेहद सहायक सिद्ध होते हैं।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7