खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ओवरलोड रेती डंपर जब्त*। 

*खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ओवरलोड रेती डंपर जब्त*।

रेत माफियाओं में मचा हड़कंप, कार्रवाई जारी*।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

 

ओंकारेश्वर

खरगोन जिले से अवैध रूप से रेती का उत्खनन कर खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से परिवहन किए जाने की शिकायतों पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जनप्रतिनिधियों आयुष पाराशर अन्य द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर की गई शिकायत के बाद खनिज विभाग हरकत में आया।

मंगलवार को खनिज अधिकारी जगनसिंह भिंडे के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्रवाई में अवैध व ओवरलोड रेती परिवहन करते हुए खरगोन जिले के कुल 6 डंपर पकड़े गए। इनमें से 4 डंपर थाना मांधाता, 1 डंपर थाना मुंदी तथा 1 डंपर थाना नर्मदानगर की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। मान्धाता थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व भी दो डंपर जप्त किए गए थे।

बताया जा रहा है कि मोरटक्का चौकी क्षेत्र से निकलने वाले कई ओवरलोड एवं अनफिट डंपर आरटीओ के नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे थे, जिन पर अब सख्ती शुरू की गई है। खनिज प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध रेती उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, खरगोन जिले के नर्मदा तट से अवैध रूप से रेती का परिवहन कर ग्राम थापना क्षेत्र में भंडारण किया जा रहा था, जहां से लंबे समय से कम दामों पर रेती की बिक्री की जा रही थी।

जब्त किए गए वाहनों के क्रमांक इस प्रकार हैं—

MP48H1741, MP10H082, MP09GH0833, MP10H1399, RJ27GC9117 (एक अन्य वाहन की जांच जारी)।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध खनन पर किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

67% LikesVS
33% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in