Skip to main content

Aaj Tak24x7

सांसद खेल महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए खेल युवा कल्‍याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग

सांसद खेल महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए खेल युवा कल्‍याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारं

 

बालाघाट : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्‍प लिया है। भविष्‍य में देश को कैसा बनाना है और उसका क्‍या स्‍वरूप होगा, इसकी प्‍लानिंग वर्तमान में ही करना होगा। इसके लिए देश के युवाओ को देश एवं समाज के नवनिर्माण में लगाना होगा और इसके लिए युवाओ को शारीरिक, मानसिक व सांस्‍कृतिक रूप से सशक्‍त बनना होगा। इसमें खेलों के आयोजन की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। मध्‍यप्रदेश शासन के खेल युवा कल्‍याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने बालाघाट में आयोजित सांसद खेल महोत्‍सव के समापन कार्यक्रम में उपस्थित खिलाडि़यों, युवाओ एवं आमजन को सम्‍बोधित कर रहे थे।

 

कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मंत्री श्री विश्‍वास सारंग ने बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की जनता को जागरूक एवं दबंग सांसद चुनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं उनकी टीम ने इस बड़े कार्यक्रम का अच्‍छा आयोजन किया है। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व वाली सरकार खेलों को प्रोत्‍साहित कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने से देश में आमूल-चुल परिवर्तन हुए है। हर क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्‍यान दिया गया है। खेती को लाभ का धंधा बनाया गया है, युवाओ को रोजगार के साथ ही खेलों में आगे आने के अवसर दिये जा रहे है, महिलाओं को सम्‍मान दिया गया है और कमजोर व गरीब वर्ग के लोगो को आयुष्‍मान कॉर्ड पर साल में 05 लाख रुपए तक के नि:शुल्‍क उपचार की सुविधा दी गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में विकास और कल्‍याण को बढ़ाने का काम किया है।

 

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पहले बालाघाट जिला नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से कुख्‍यात था और यहॉं पर नक्‍सली खुनी खेल खेलते थे। लेकिन अब हालात बदल गए है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्‍प एवं निश्‍चय से देश से आतंकवाद एवं नक्‍सलवाद को जड़मूल से समाप्‍त कर दिया गया है। हमारा देश अब तक लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति पर चल रहा था, अब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस पद्धति की खामियों के मूल को समझा है और उसे बदलने का निश्‍चय कर लिया है। अब युवाओ को शिक्षा के साथ साथ रोजगार, सांस्‍कृतिक, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र की भी शिक्षा दी जाएगी।

 

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्‍यप्रदेश पहले खेलों के मामले में देश में 16वें या 17वें स्‍थान पर आता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के विकास पर लगातार किये जा रहे कामों एवं नवाचारों से प्रदेश तीसरे स्‍थान पर आ गया है। उनका प्रयास है कि खेलों के मामले में मध्‍यप्रदेश देश में प्रथम स्‍थान पर रहें। उन्‍होंने कहा कि खेलों को प्रोत्‍साहन देने के लिए आगामी 10 से 31 जनवरी तक मध्‍यप्रदेश में खेलों एमपी यूथ कार्यक्रम का सभी जिलों में आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन खेल एसोसिएशन के साथ किया जाएगा और उसी से प्रदेश की टीमों का चयन किया जाएगा। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में घोषणा की कि बालाघाट में इंडोर एवं आउटडोर स्‍टेडियम के साथ सर्वसुविधा युक्‍त स्‍पोर्ट्स काम्‍प्‍लेक्‍स बनाया जाएगा। इसी प्रकार कटंगी, लांजी एवं वारासिवनी (खैरलांजी) विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक स्‍पोर्ट्स काम्‍प्‍लेक्‍स बनाया जाएगा। मंत्री श्री सारंग ने बालाघाट के स्‍टेडियम में फ्लड-लाईट लगाने की भी घोषणा की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in