*जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक औरैया का संयुक्त जेल निरीक्षण
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया — माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय नालसा के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश श्री मयंक चौहान, जिलाधिकारी श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक भारती, अपर जिला जज महेश कुमार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया श्रीमती निधि सिसोदिया द्वारा जिला कारागार औरैया/ इटावा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा माननीय नालसा द्वारा प्रतिपादित एसओपी के अंतर्गत जिला कारागार व कारागार में स्थापित विधिक सहायता केंद्र का निरीक्षण किया गया। एल ए डी सी एस काउंसिल तथा पराविधिक स्वयं सेवक गण द्वारा बंदीगण को दी जा रही विधिक सहायता की समीक्षा की। बंदियों की समस्याओं को सुना व उनके अधिवक्ता तथा उनके परिवार द्वारा की जा रही पैरवी व उनकी रिहाई के संबंध मे जानकारी ली। कारागार में आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गई एवं जेलर को कमियों को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित से आवश्यक पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया। बंदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तदुपरांत जिला कारागार में बंदियों को प्रतिदिन दिए जा रहे हैं नाश्ता व खाना की गुणवत्ता तथा साफ सफाई और रसोईघर का निरीक्षण किया गया । जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में से जो बीमारीग्रस्त हैं, उन्हें जिला कारागार मैं बनी अस्पताल में भर्ती कर सही इलाज दिए जाने हेतु जेल में तैनात डॉक्टर को निर्देशित किया। अत्यधिक बीमार बंदियों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया, जेलर राकेश वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना गौतम तथा कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल तथा समस्त जेल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



