लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
खनन अधिकारियों ने किया खदान का दौरा
सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी खनन इलाके में खननकर्ता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां डीजीएमएस, खनन विभाग और भू:गर्भ विभाग के मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है, जिससे मजदूरों की जान जोखिम में है और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।
खननकर्ता अवैध बोल्डर खदानों से मानक से अधिक विस्फोटक लगाकर लगातार बोल्डर निकाल रहे हैं। इससे बने गहरे गड्ढों में भू:गर्भ से निकलने वाला पानी भर गया है। खदानों में अत्यधिक पानी भरने के कारण खननकर्ता इसे बाहर निकालकर डिस्पोज कर रहे हैं।
यह दूषित पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों में किसानों के लिए समस्या बन रहा है और भू:गर्भ में जाने से जल प्रदूषित हो रहा है। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर शिकायतकर्ता निर्भय चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर शिकायत की थी, साथ ही भू: गर्भ विभाग और खनन निदेशक को पत्र लिखकर मंगला स्टोन में हो रहे लगातार जल दोहन और अवैध खनन की शिकायत की थी।



