ग्राम मैना के विकास के लिए सरपंच प्रतिनिधि और सचिव ने रखीं 18 से अधिक मांगें, स्वच्छता व बुनियादी सुविधाओं पर ग्रामीणों की चिंता*

*ग्राम मैना के विकास के लिए सरपंच प्रतिनिधि और सचिव ने रखीं 18 से अधिक मांगें, स्वच्छता व बुनियादी सुविधाओं पर ग्रामीणों की चिंता

* आज तक 24*7से विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट*

कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैना में सरपंच प्रतिनिधि धीरज पटेल और ग्राम पंचायत सचिव विजय मेवाड़ा ने ग्राम विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के लिए कालापीपल विधायक तथा प्रशासन के समक्ष 18 से अधिक मांगें रखी हैं।

ग्राम में व्याप्त अस्वच्छता के विषय में सरपंच प्रतिनिधि और सचिव से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम की बड़ी आबादी के बावजूद यहाँ कचरा वाहन उपलब्ध नहीं है तथा सफाई कर्मचारियों की संख्या भी मात्र दो है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

पंचायत द्वारा प्रशासन को जिन प्रमुख मांगों का प्रस्ताव दिया गया है उनमें टीन शेड, गौशाला, सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय, पाँच पुलिया (दो ग्राम के भीतर और दो बाहरी क्षेत्र में), CM राइज़ सांदीपनि स्कूल, तहसील टप्पा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टॉप डेम, ग्राम तालाब का सौंदर्यीकरण, जिला सहकारी भवन, लोक सेवा केंद्र, पुस्तकालय, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं।

ग्राम मैना एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण पंचायत है, इसलिए ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द इन सुविधाओं को स्वीकृत कर ग्राम विकास को गति देनी चाहिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in