भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में चंदन तस्करों की बड़ी वारदात अज्ञात चोर 12–13 चंदन के पेड़ काटकर ले गए

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में चंदन तस्करों की बड़ी वारदात

अज्ञात चोर 12–13 चंदन के पेड़ काटकर ले ग

अनूपपुर।

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसान गांव में चंदन पेड़ों की बड़ी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने गांव के 4–5 घरों एवं एक मंदिर परिसर में लगे चंदन के कुल 12–13 पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। वहीं कई पेड़ों को आधी-अधूरी कटी अवस्था में छोड़कर चोर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज मिश्रा, राहुल मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में लगे चंदन के पेड़ों को चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे चंदन के पेड़ भी तस्करों की चपेट में आए। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ों को कटा हुआ देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होती है, क्योंकि चोरों ने केवल कीमती चंदन के पेड़ों को पहचान कर काटा है। बाजार में चंदन की कीमत लाखों रुपये तक होती है, जिससे यह किसी संगठित तस्कर गिरोह की करतूत मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes