Skip to main content

Aaj Tak24x7

अटल जी के जीवन के कृत्यों को अपने जीवन में धारण करना सच्ची श्रद्धांजलि

*अटल जी के जीवन के कृत्यों को अपने जीवन में धारण करना सच्ची श्रद्धांजल – लाखन सिंह राजपूत*

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

*_औरैया 25 दिसम्बर 2025_*- पूर्व प्रधानमंत्री/भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने राष्ट्र के प्रति जो करके दिखाया है वह वास्तव में हम सब लोगों के लिए स्मरण करने योग्य है आज उनके जयंती के अवसर पर हम उनके जीवन के कृत्यों को अपने जीवन में धारण करते हुए उनके सपनों को साकार करने का काम करें यही उनकी सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी। उक्त संबोधन पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी की यह इच्छा थी कि शिक्षा जगत में उन्होंने अपना योगदान करके एक वाक्य लिखा था कि स्कूल चले हम, स्कूल चले हम और आज स्कूल चलो अभियान के तहत पूरे हमारे उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि भारतवर्ष में छात्रों की संख्या बढ रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके सपनों को साकार करते हुए शिक्षा नीति इस प्रकार से बनाई गई कि छात्रों में जो शिक्षा प्रदान की जाए वह उनका रोजगार योग्य बनाएं उनके चरित्र का निर्माण करें नैतिकता और करुणा और संवेदनशीलता का विकास उसमें भाव विकसित हो। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने का काम किया है मैं ऐसे विचारक ऐसे देश को आगे बढ़ाने की श्रद्धा रखने वाले माननीय अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में प्रणाम करता हूं कि उन्होंने देश के लिए अपना चाहे वह पोखरण परीक्षण हो और विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने हिंदी में एक सम्मेलन किया था। मैं ऐसे अटल जी के चरणों में बार बार नमन करता हूं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी जी की देन है कि आवागमन के लिए विभिन्न एक्सप्रेसवे, नदियों के जोड़ने की योजना तथा परमाणु परीक्षण जैसे कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ाया उसी के तहत वर्तमान सरकार डी बी टी के माध्यम से पात्रों को सीधे खातों में धनराशि हस्तांतरण करके योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित कर रही है।

भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री मा० अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना इसलिए महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान में खड़े गरीब वंचित व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर सुशासन को धरातल पर साकार किया जा रहा है।अटल जी का पूरा जीवन देश के विकास व प्रगति के लिए समर्पित था आज हम सभी को उनके विचारों पर चलते हुए यह प्रयास करना चाहिए कि हम जहां भी जिम्मेदारी के लिए नियुक्त है वहां से कोई अप्रसन्नता प्रकट करते हुए वापस न जाए और हमें यह प्रयास करना चाहिए कि उसका सम्मान करते हुए उसकी अपेक्षा को अपने सामर्थ अनुरूप पूर्ण करें तभी इसका उद्देश्य पूर्ण होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी जी का देश के विकास में महान योगदान है। उन्होंने भारत को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उनके दिखाए गए मार्गो पर चलकर हम सब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन कर उपस्थित लोगों को बधाई दी व विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त के पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर माननीय जनप्रतिनिधियो व जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

तत्पश्चात “सुशासन सप्ताह के तहत” भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं अध्यापक व छात्र छात्राओं ने देखा व सुना।

तत्पश्चात सुशासन सप्ताह के अवसर पर दिनांक 19 से 24 दिसंबर के मध्य विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र,छात्राओं को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in