जलोदा शू पंचायत में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में धरना, जांच एवं कार्रवाई की मांग तेज

*जलोदा शू पंचायत में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में धरना, जांच एवं कार्रवाई की मांग ते*

 

आज तक 24*7 से विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट*

शाजापुर। ग्राम पंचायत जलोदा शू में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, जन समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के तत्वाधान में ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने जोरदार धरना दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विगत वर्षों में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। निर्माण कार्य न तो स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार हुए और न ही तकनीकी व गुणवत्ता मानकों का पालन किया गया, जिससे शासन की राशि का दुरुपयोग हुआ। ग्रामीणों ने इन सभी कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में चल रही हितग्राही मूलक योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। पात्र हितग्राहियों से अवैध धन लेकर ही योजनाओं का लाभ दिए जाने की बात सामने आई। इसके चलते कई ग्रामीण आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

धरने को राधेश्याम कुंडला, भारत सिंह, रामेश्वर परमार, मनोज धानुक, भूरा खान, ताजुद्दीन, अंसार खान, श्याम कुंडला, मदन कुंडला, फुलेरिया, भागीरथ, मंगलेश, जाकिर खाँ, विष्णु प्रसाद, इशाक खां, अनिल मकवाना, इन्दर, जावेद, सत्यवान कुंडला, सोराब खाँ, शौकीन पठान, कमल जी, संतोष, भंवर, हरिनारायण, रमेशचंद, हेमराज, रशीद मंसूरी, अविनाश सिंह, संजय पितले, राजा भैय्या सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मांग की कि—

पात्र ग्रामीणों को बिना भेदभाव सभी योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों को तत्काल लाभ दिया जाए।

ग्राम पंचायत प्रतिदिन नियमित रूप से खोली जाए तथा सचिव की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

धरना संचालन संजय पितले ने किया। इस दौरान ज्ञापन लेने जनपद पंचायत के अधिकारी बी.एस. पुरबिया एवं लतीफ खान मौजूद रहे, जबकि ज्ञापन का वाचन राजा भैय्या ने किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes