प्रगति वस्त्र बैंक पर, टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी ने अपनी पुत्री की जन्म दिवस पर गरीबों को बांटी कंबल।
अपनी पुत्री की कामनाओं की मांगी दुआएं।
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर स्थित प्रगति वस्त्र बैंक के माध्यम से सुमित कुमार सोनी टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने 25 दिसंबर गुरुवार को अपनी पुत्री कृतिका की 9 वीं जन्म दिवस पर गरीबों में अपनी पुत्री कृतिका की हाथों कंबल वितरित करवाए और सीएचसी में मरीजों को फल ब्रेड वितरित किए, साथ ही अपनी पुत्री की कामनाओं की मांगी दुआएं, धन्य है प्रगति वस्त्र बैंक के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी जो प्रगति वस्त्र बैंक के माध्यम से गरीब असहाय और जरूरतमंदों की वस्त्र से संबंधित इस कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने हेतु जरूरतमंदों को नि:शुल्क और निस्वार्थ भाव से पूरा करने में सक्षम रहे आपको बता दें कि दुद्धी नगर वासियों तथा वरिष्ठ समाजसेवियों का इस क्षेत्र में अहम योगदान मिलता रहा है। जो सराहनीय है। इस नेक काम में विकास कुमार अग्रहरी के साथ गुड्डू गुप्ता प्रियांशु, संजय श्रीवास्तव, रजत राज शुभम् सोनी, राजू शर्मा, गौरव अरविंद, ओंकार आदि मौजूद रहे।



