Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू-नीरज।

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू-नीरज

 

– जिले भर में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। हिन्दू सम्मेलन जनपद के कई स्थानों पर हुये सकल हिंदू समाज के आयोजकत्व में सम्पन्न।विकासखंड करमा में मधुपुर न्याय पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन मधुपुर के प्रांगण में धनंजय शुक्ला, विकासखंड छप्पका के बढौली न्याय पंचायत के अंतर्गत आर्यन एकेडमी गोडीहा में नीरज सिंह,विकासखंड चतरा के शिवपुर न्याय पंचायत अंतर्गत संकठा प्रसाद इंटर कॉलेज सिकरिया के प्रांगण में नंदलाल शुक्ला, विकासखंड नगवा के वैनी न्याय पंचायत अंतर्गत नगांव में संतोष चौबे के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन का हुआ आयोजन। सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्रमशः वक्तागण ने कहा कि

हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं का एकीकरण है। हिंदुओं को संगठित करना समय की मांग है। हिंदू सम्मेलन सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे सामने चार लक्ष्य हैं, अर्थात् हिंदू धर्म, हिंदी धर्म, संस्कृति धर्म और राष्ट्र धर्म की रक्षा। ये हमारे चार मूल स्तंभ हैं। यदि हम हिंदू गौरव के इन चार स्तंभों की रक्षा के लिए संगठित हो जाते हैं, तो यह कहना निश्चिंत होगा कि हिंदुओं का हिंदुत्व सदा के लिए अप्रभावित रहेगा। हिंदू धर्म की वे प्रथाएं और परंपराएं जो समानता और न्याय के विरुद्ध हैं, उन्हें यथाशीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए; ताकि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा स्थापित हो सके। आइए हम पूरी मानवता को एक परिवार मानें और एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनें।भारत से बाहर रहने वाला हिंदू समाज अपनी सामाजिक पहचान, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रतिबद्धताओं के लिए हमेशा भारत से ही गतिशील मार्गदर्शन की अपेक्षा रखता है इस नाते भी भारत में हिंदू सम्मेलन आयोजित होना एक महत्वपूर्ण कड़ी है।एक के बाद एक वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और गौरव पर भावों से ओतप्रोत विशाल सम्मेलन के समक्ष अपने प्रेरणादायक और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः संतोष कुमार,देवेंद्र साहनी तथा संचालन क्रमशः सत्येंद्र पाठक,नंदलाल विश्वकर्मा,नवनीत, अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रमों में जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, जिला सहसंयोजक राजीव मिश्रा,कामेश सिंह,सत्येंद्र पाठक,नारसिंह पटेल, नीरज जैन, पंकज कुमार, संकल्प कुमार, शेखर कुमार, सुषमा पांडे, पूनम देवी, संतोष, अशोक,लालू यादव,रवि कुमार,अनिल सिंह, सक्षम,कृष्ण कुमार, अशोक कुमार,सरस्वती देवी,मातृ शक्ति मार्कणिका कोल

संत समाज संपूर्णा नन्द,

वंचित समाज, हरी सेवा,

कामेश, जीतेन्द्र, राम नारायण, विजय चौहान, गंगेश्वर चौहान, शिवम् , विकास विश्वकर्मा , जय किसशुन प्रजापति ज़ी, संतोष आत्मा ,आसुतोष , जीतेन्द्र मौर्या , डॉ रविंद्र , डॉ जिलाजीत , प्रधान प्रतिनिधि मधुपुर प्रवीण , प्रशांत , रंजीत, महेश्वर त्रिपाठी मण्डल उपाध्यक्ष, शिवपुजान तिवारी, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in