ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की दीवार क्षतिग्रस्त होने की जांच के लिए समिति गठित कर दी गयी।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की दीवार क्षतिग्रस्त होने की जांच के लिए समिति गठित कर दी गयी

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।

ग्वालियर कलेक्टर के निर्देश पर गठित समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। जिसके बाद लापरवाही सामने आने पर एक्शन लिया जाएगा।

वीओ-ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भिंड रोड स्थित ग्वालियर फोर्ट थीम के प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन संरचना की बाहरी दीवार भरभरा कर ढह गई थी,जिसके बार स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठे,ऐसे में दीवार के क्षतिग्रस्त होने की घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार रात ही मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा कारणों की जांच, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संरचनात्मक मजबूती की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति मे रजनीश देवेश-प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम,संकल्प गोलिया-कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग (भवन) मंडल ग्वालियर को शामिल किया गया है।साथ ही समिति को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल साइट का भ्रमण कर घटना की विस्तृत जांच करे।साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक और दीर्घकालिक रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को शीघ्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in