लोकेशन शुजालपुर
ब्रेकिंग न्यूज़
*मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के राणोगंज में गरीबों की आवासीय भूमि हटाने की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नाराज़गी*
शाजापुर जिले की तहसील शुजालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खेड़ी नगर राणोगंज क्षेत्र में प्रशासन द्वारा गरीब परिवारों को उनकी आवासीय भूमि से हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे प्रभावित परिवारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर मध्यप्रदेश सरकार गरीब एवं निर्धन वर्ग को पट्टे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मकान उपलब्ध कराने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर राणोगंज क्षेत्र में प्रशासन गरीबों की आवासीय भूमि छीने जाने की कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई निष्पक्ष न होकर दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है तथा कुछ चुनिंदा परिवारों के साथ ही सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संभवतः कुछ दबाव के कारण अधिकारी गरीब परिवारों के सिर से छाया छीनने का काम कर रहे हैं। जबकि रहवासी प्रशासन को इस जगह का टैक्स कब भुगतान कर रहे हैं इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण निर्णय की मांग की है।
आज तक 24*7 से जिला चीफ ब्यूरो विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट


