Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैन अधिवक्ता एसोसिएशन का अधिवेशन सफलता पूर्ण सम्पन्न

जैन अधिवक्ता एसोसिएशन का अधिवेशन सफलता पूर्ण सम्पन्

जैन अधिवक्ता संघ का कोई सदस्य जब परेशारी में होता है तो पूरा संगठन उसके साथ खडा होता है – श्रीमती रश्मी ऋतु जैन

सिरोंज। जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्यप्रदेश का भव्य अधिवेशन सफलता पूर्ण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एमपी स्टेट बार काउंसलिंग के सदस्य नरेन्द्र कुमार जैन,स्टेट बार काउंसलिंग की कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मी ऋतु जैन सागर, मध्य प्रदेश की मुख्य पीठ जबलपुर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन जबलपुर,जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार जैन भोपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेट बार काउंसलिंग की कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मी ऋतु जैन ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। इस संगठन को और भी ऊंचाईयो पर ले जाने के लिए अलग अलग तरीको से कार्यो का विभाजन करना होगा। प्रत्येक संभाग व जिलो में बैठके लेकर संगठन का गठन करना जरूरी है। जिससे संख्या बल भी बडेगा और संगठन में मजबूती भी देखी जाएगी। वही उन्होने कहा कि अभी भी मैने देखा है कि संगठन के माध्यम से पूरे प्रदेश के जैन अधिवक्ता व्हॉटएप ग्रुप में जुडें हुए है जहा जिसकी आवश्यकता होती है वह गु्रप में अपनी समस्या बताते है तो उनकी मदद की जाती है। हमसे कोई भी अधिवक्ता देश के किसी भी कौन से कोई भी वकील का नाम व मोबाईल नम्बर का पूछता है तो हम उसे पूरा परामर्श देते है। जैन अधिवक्ता संघ में वह ताकत है कि यदि संगठन के किसी भी अधिवक्ता पर कोई परेशानी आती है तो वह अधिवक्ता अपनी समस्या संगठन के सदस्यो को बताता है और संगठन के सभी सदस्य उस समस्या का समाधान करते है। वही उन्होने स्टेट बार काउंसलिंग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और अधिवक्ताओं की प्रैक्टिस व अन्य जानकारियो से भी अवगत कराया। इस मौके पर उन्होने कहा कि यदि किसी भी अधिवक्ता को परामर्श की आवश्यता पडती है तो में तैयार हूं। साथ ही स्टेट बार कांउसलिंग के जो नियम बदले गए है उन नियमो की जानकारी भी अधिवक्ताओं को दी गई और अधिवक्ताओं से उन्होने कहा कि अपना भी एक कर्तव्य बनता है कि अपन भी आगे बडकर अपने जिम्मेदारी को समझे और संगठन के माध्यम आम नागरिको की भी मदद करें।

प्रत्येक मतदाता का मत बहुमूल्य होता है – इस अवसर पर स्टेट बार काउंसलिंग के वरिष्ठ सदस्य नरेन्द्र कुमार जैन ने अधिवक्ताओं को संगठन की मजबूती व डिकलेरेशन के बारे में जानकारी दी। वही उन्होने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने अभी तक अपना डिकलेरेशन नही कराया है वह जल्द से जल्द अपना डिकलेरेशन कराए। साथ ही उन्होने इसके लाभ भी अधिवक्ताओं को बताए। उन्होने कहा कि यदि डिकलेरेशन नही हुआ तो आपको अपना मत डालना का अधिकार नही मिल पाएगा। उन्होने आगामी चुनावो के संबंध में कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता को मतदान करना चाहिए और प्रत्येक मतदाता का मत का उपयोग बहुमूल्य है। वही युवा अधिवक्ता राजीव जैन सैनानी ने कहा कि जैन अधिवक्ता संघ संगठन की मजबूती अति आवश्यक है। वही उन्होने संगठन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियो की संभाग व जिला स्तर पर एक आवश्यक बैठक लेकर संगठन का गठन करने की बात कही। आगामी अधिवेशन में भव्यता पूर्वक आयोजन हो। वही हमारे वरिष्ठ अधिवक्ता व संघ के सरंक्षको से आग्रह किया कि संघ की गतिविधियो में पूर्ण संरक्षण होने चाहिए जिससे कि गतिविधियो में भी गति मिल सकें। वही श्री सैनानी ने संघ को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब भी जैन अधिवक्ता संघ को मेरी जहां भी जरूरत पडेंगी में वहा तन-मन से तैयार हूं। वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडवोकेट अमित कुमार जैन ने संघ की पूर्व गतिविधियो पर प्रकार डालते हुए उन्होने संघ की पूर्व की गतिविधियो को भी बताया। वही उन्होने संघ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया कि जैन अधिवक्ता संघ के सदस्यो ने कई विवरीत परिस्थितियो में कंधे से कंधे मिलाकर एक दूसरे का सहयोग किया है।

50 वर्ष से अधिक वकालत व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं का किया सम्मान – जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश के द्वारा 50 वर्ष से अधिक वकालत व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया और सम्भाग स्तर पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया एंव नाम की घोषणा की गई। साथ ही प्रदेश स्तर पर उपस्थित अधिवक्ताओं का परिचय दिया व भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें समाज के अधिवक्ताओं को एक मंच पर संगठित किया जा सके। जिससे कि समाज के अधिवक्ताओं को एक मंच पर संगठित कर वर्तमान परिपेक्ष्य में अपने व्यवसायिक दायित्वों का निर्वाहन सुचारुरूप से अपने वरिष्ठजनों के सहयोग से किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चंद जैन खंडवा द्वारा की गई और मंच पर सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर न्यायाधीश सुनील जैन,अधिवक्ता सदस्य एमपी स्टेट बार नरेन्द्र कुमार जैन इंदौर,श्रीमती रश्मी ऋतु जैन सागर,मध्य प्रदेश की मुख्य पीठ जबलपुर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्य कुमार जी जैन जबलपुर, जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार जैन भोपाल,सचिव अनिल कुमार जैन शहडोल आदि उपस्थित रहें। वही कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजा रोहण, मंगलाचरण और सामुहिक भोज का आयोजन किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in