ग्वालियर में एक महिला की झाड़ियां में निर्वस्त्र खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

ग्वालियर में एक महिला की झाड़ियां में निर्वस्त्र खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।

महिला के सिर पर भारी चीज से हमला कर उसकी हत्या की गई है। लेकिन हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म का पता चल सकेगा। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीओ- दअरसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना पुलिस को एक राहगीर युवक के द्वारा सूचना मिली थी कि कटारे फार्म हाउस के अंदर झाड़ियां में एक महिला की शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला की लाश झाड़ियां में निर्वस्त्र हालत में पड़ी हुई थी और सिर से खून निकल रहा था जिसे देख पुलिस हैरान हो गई। और तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला की उम्र 25 से 30 साल तक की है। और उसके के सिर में कोई भारी भरकम चीज से हमला कर उसे मारा गया है। लेकिन महिला कौन है कहां से आई है इसका बात का पता नहीं चल सका है। शव मिलने की सूचना पर SSP धर्मवीर सिंह यादव और ASP अनु बेनीवाल भी मौके पर पहुँचे और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम को आसपास लगे CCTV कैमरो को खंगालने के लिए लगाया हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड टीम के डॉग ने महिला के कपड़ों को सूंघने के बाद दौड़ लगा दी। लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद डॉग रुक गया। अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चला है कि हत्या करने वाला कौन है और कहां से आया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद इस बात का पता चल।सकेगा कि म्रतक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बाइट- अनु बेनीवाल – ASP ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in