युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक खेल स्पर्धा सदर औरैया का आयोजन का आयोजन किया गया*

*युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक खेल स्पर्धा सदर औरैया का आयोजन का आयोजन किया गया*

औरैया ब्यूरो राम चंद्रा

 

 

*औरैया 29 दिसम्बर 2025-* शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक खेल स्पर्धा सदर औरैया का आयोजन प्रथम दिवस की प्रतियोगिता जनता इण्टर कालेज के स्टेडियम अजीतमल में कराई गई जिसका उद्घाटन मा0 ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया। जिसमें अलथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी एवं, खो खो, की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, वालीबाल सब जूनियर में बीसलपुर की टीम विजेता रही, वहीं सेंगनपुर की टीम उपविजेता। कबड्डी में बिधूना की टीम विजेता रही, खो खो बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की टीम ने गोहानी खुर्द को हराया।100 मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम, सपना द्वितीय एवं दीप्ति ने तीसरा स्थान पाया। उमेश ऋषभ एवं सागर ने भी दौड़ में स्थान पाया। 200 मी0 में सृष्टिराज, 400 में वंदना और रामजी ने बाजी मारी 1500 में मनीष विजेता रहे। लंबी कूद में घनश्याम , टिंकू अंकित विजेता रहे।कबड्डी में विजेता बेरी धनकर एवं वहीं उपविजेता गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग से जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अंकुल मिश्र, प्रशांत अवस्थी प्रखर, महेश शर्मा, शिवकुमार,कमलेश कुमार,अमित कुमार सिंह, कमल सिंह संदीप यादव विपिन पाल ,गजेंद्र सिंह पवनेंद्र दीक्षित शिवम् चौहान वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग से होशियार सिंह राजपूत, भूपदीप सिंह , कृष्ण, उपेंद्र कुमार, निर्णायकों के रूप में रहे। खेल संघ से नेशनल रेफरी भानु दुबे, दीपांशु , टिंकू

प्रांतीय रक्षक दल से नीरज, हरगोविंद, आशाराम, जयनारायण, महेश, सुधीर, अर्जुन अनुज आदि लोग मौजूद रहे। कुश्ती , भारोत्तोलन की प्रतियोगिता का आयोजन कल 30 दिसम्बर 2025 को कराया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in