ट्रांसपोर्ट नगर में 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त*

*ट्रांसपोर्ट नगर में 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त*

*1 लाख का लगाया स्पॉट फाइन*

*निगमायुक्त ने दिए कठोर कार्यवाही के निर्देश*

 

जबलपुर। ट्रांसपोर्ट नगर चंडाल भाटा में एक गोडाउन में अवैध रूप से प्रतिबंधित पालीथीन का ज़खीरा निगम अमले ने जप्त किया। निगमायुक्त राम प्रकाश के पास फोन से एक शिकायत बड़ी मात्रा में रखे होने की सूचना पहुंची थी।

शिकायत पर तुरंत ही संज्ञान लेकर पूरी टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

*भंडार देख अधिकारी के उड़े होश*

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि चंडाल भाटा के नट बस्ती स्थित ‘दीपक रोड लाइंस’ के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गोदाम से लगभग 200 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है।

 

*मौके पर 1 लाख का जुर्माना*

– नगर निगम ने अवैध स्टॉक की जब्ती के साथ-साथ पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया।

*कार्रवाई में यह रहे मौजूद*

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मैदान पर डटी रही। मौके पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज व अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनंत दुबे व राधा पवार , किशन दुबे, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी,आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in