कैट का व्यापारिक एवं औद्योगिक सम्मेलन 8 जनवरी को* *कलेक्टर रू*चिका सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगी* 

*कैट का व्यापारिक एवं औद्योगिक सम्मेलन 8 जनवरी को* *कलेक्टर रू*चिका सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगी*

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 8 जनवरी को व्यापारिक एवं औद्यौगिक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। ’’नववर्ष नये अवसर एवं हमारा ग्वालियर’’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में व्यापारी नववर्ष में ग्वालियर शहर में कैसे व्यापार बढे और इजी ऑफ डूइंग विजनिस पर काम करने के लिये राज्य शासन क्या मदद करेगा, इस पर चर्चा करेंगे। व्यापारिक एवं उद्योगिग सम्मेलन की मुख्य अतिथि कलेक्टर ग्वालियर रूचिका सिंह चौहान होगी, जबकि अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन करेंगे।

इस अवसर पर कैट मध्यप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल परिवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्रवाल, जे.सी.गोयल, गोपाल जयसवाल, श्याम शुक्ला, राकेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल ने बताया कि जैन छात्रावास माधव डिस्पेन्सरी के सामने रात्रि 8.00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कैट के कोर गुप के सभी सदस्य शामिल रहेंगे। कैट के अन्य साधारण सदस्यों को कार्यक्रम में भाग लेना है तो वह कैट कार्यालय में संपर्क करें।

कैट के जिला संयोजक दिलीप पंजवानी, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग एवं सचिन राजपूत ने कहा कि विभिन्न विषय पर विषय विशेषज्ञ की बात भी इस अवसर पर रखी जायेगी। उन्होने सभी सदस्यों से सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है।

आज कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.सी. गोयल, कैट महिला विंग अध्यक्ष डॉ.गरिमा वैश्य, श्रीमती रेणू गोयल, श्याम शुक्ला, प्रशांत आलोरिया, मुकेश सिंह नरवरिया आदि ने कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान से भेंट कर कैट द्वारा आयोजित दादी नानी की रसोई को मेले में लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उन्होंने अपनी सहमति दी। 8 जनवरी को इसका आयोजन प्रस्तावित है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in