ग्वालियर शहर के अजयपुर वीरपुर स्थित नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने घटना की जांच के आदेश द दिए ।

ग्वालियर शहर के अजयपुर वीरपुर स्थित नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में कलेक्टर रुचिका चौहान ने घटना की जांच के आदेश द दिए ।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।

 

जांच दल बारीकी से जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर ग्वालियर कलेक्टर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

 

वीओ- दरअसल सांवरिया धाम कॉलोनी में पुनीत कुमार नाम के व्यक्ति की नमकीन फैक्ट्री संचालित होती है। सोमवार रात अचानक फैक्ट्री में आग की लपटें नजर आने लगी थी। कुछ देर बाद एक के बाद एक पांच धमाके सुनाई दिए, जो गैस सिलेंडरों के फटने से हुए थे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं हादसे में अमित राठौर नाम का व्यक्ति घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार किया गया नमकीन, मशीने और पैकिंग सामग्री सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। रहवासी इलाके में संचालित होने के चलते इस फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर ग्वालियर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

बाइट- रुचिका चौहान- कलेक्टर ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in