शांति जाप से की विश्व शांति की मंगल कामन
जैन समाज कर रहा सिद्धचक्र विधान की आराधना
छिंदवाड़ा – धर्म नगरी छिंदवाड़ा के नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठवें दिवस आयोजक कोल्ड स्टोरेज परिवार के साथ सकल जैन समाज, मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन ने भक्ति भाव पूर्वक सिद्ध परमेष्ठी भगवन्तों की आराधना की।
इस अवसर पर सकल समाज ने आठवीं पूजन के माध्यम से 5 सौ अर्ध समर्पित कर शांति जाप के कर विश्व शांति की मंगल कामना की ओर अतिथि विद्वान पंडित अनुभव जी शास्त्री करेली एवं जिनेन्द्र जी शास्त्री जयपुर के मंगल प्रवचनों का लाभ लिया।
संध्या की बेला पर पाठशाला के विद्यार्थियों के साथ महिला मंडल द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जैन रामायण की प्रस्तुति दी गई जिसने सभी का मन जीत लिया।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि आठ दिवसीय मंगल महोत्सव की पूर्णता 1 जनवरी 2026 के शुभ दिन श्री जिनेन्द्र चल समारोह से की जावेगी। जिसमें सकल जैन समाज को आमंत्रित किया गया है।
सादर प्रकाशनार्थ 30,12,2025


