मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 3 जनवरी को जीवाजी क्लब में
ग्वालियर जीवाजी क्लब एवं ग्वालियर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा चंबल श्री मिस्टर एमपी राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का शानदार खेल आयोजन 3 जनवरी को जीवाजी क्लब के गेट नंबर 3 में आयोजित किया जाएगा उक्त जानकारी जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ सचिव संजय वर्मा तथा ग्वालियर जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष शिव वीर सिंह भदोरिया एवं सचिव सलमान पठान ने आज एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश से डेढ़ सौ से अधिक बॉडीबिल्डर भाग ले रहे हैं वहीं नए वर्ष में मिस्टर एमपी चंबल श्री का चुनाव भी ग्वालियर में होगा उन्होंने बताया ग्वालियर जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन युवाओं को खेल की एक शानदार बाबत नए साल में दे रहा है संगीत की मधुर धुन पर कड़कड़ाती ठंड में एक शानदार खेल आयोजन ग्वालियर में देखने को मिलेगा उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में₹200000 की इनामी राशि विस्तृत की जाएगी आज की पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हरपाल जी संरक्षक श्री श्याम सिंह चौहान पुरुषोत्तम भार्गव सुरेंद्र शर्मा राजीव साहू डॉक्टर अमित यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे


