किसानों ने फिर किया आंदोलन सनावद मंडी गेट पर हुआ बड़ा प्रदर्शन फसलों के भाव मुआवजा को लेकर कृषक परेशान*।

*किसानों ने फिर किया आंदोलन सनावद मंडी गेट पर हुआ बड़ा प्रदर्शन फसलों के भाव मुआवजा को लेकर कृषक परेशान*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 *

 

मध्य प्रदेश के खरगोन एवं खंडवा जिले के किसानों को अपनी फसलों का उचित मुआवजा एवं दाम नहीं मिल पाने के कारण किसान लगातार आंदोलन पर दिखलाई पड़ रहे हैं खरगोन जिले के सनावद शहर में लगातार दो दिनों से किसान मंडी गेट पर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं मगर प्रशासनिक स्तर पर कृषकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई दिखलाई देती है किसानों का आक्रोश अब खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया है वैसे भी सनावत शहर में प्राचीन शीतला माता पीर पिरान मेला भी इन दोनों शबाब पर है मंडी परिसर में लगने वाला यह प्राचीन मेला देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन बना रहता है ऐसे में किसानों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के चलते मेले में आने जाने वाले नागरिकों सहित मेले में लगी दुकानदारों का रोजगार धंधा भी प्रभावित हो रहा है तो वही इंदौर इच्छापुर मार्ग से निकलने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है की किसानों का कहना है कि शासन प्रशासन हमारी समस्याओं की लगातार उपेक्षाएं करता हुआ रहा है जिससे हम किस न्याय के लिए परेशान है*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in