राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित साइबर ठग गिरफ्तार

राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित साइबर ठग गिरफ्ता

राजेपुर | फर्रुखाबाद

फतेहगढ़। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए थाना राजेपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मु०अ०सं० 26/24 के तहत दर्ज ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 34, 420, 406, 467, 468, 471 एवं आईटी एक्ट की धारा 66(D) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना राजेपुर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त

विशाल त्रिवेदी उर्फ सुमित पुत्र चन्द्रप्रकाश उर्फ कल्लू त्रिवेदी, निवासी भुड़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।

🔍 ऐसे दिया जाता था साइबर ठगी को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जस्ट डायल ऐप और ट्रेडिंग के नाम पर अंतर्राज्यीय स्तर पर साइबर ठगी करता था। ठगों द्वारा फर्जी एवं कूटरचित रसीदें तैयार कर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। ठगी की रकम पीड़ितों से खातों में मंगवाकर एटीएम व जनसेवा केंद्रों के माध्यम से नकद निकाली जाती थी।

🛑 पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

इस प्रकरण में पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, फर्जी बिल-बाउचर, पैन कार्ड तथा ₹87 हजार नकद बरामद किए गए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी।

⚖️ अपराध स्वीकार, न्यायालय में पेशी

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक: श्री सुदेश कुमार

अपराध निरीक्षक: श्री कामता प्रसाद

कांस्टेबल: रविराज

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लालच से सावधान रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in