Skip to main content

Aaj Tak24x7

कर्मा देवी ग्रुप, बस्ती में भव्य युवा उत्सव का आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

 

कर्मा देवी ग्रुप, बस्ती में भव्य युवा उत्सव का आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मा

 

प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नववर्ष के उत्साह से सराबोर रहा संस्कृति ग्राउंड

 

बस्ती। कर्मा देवी समूह, बस्ती द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर संस्कृति ग्राउंड में आयोजित भव्य युवा उत्सव ने शिक्षा, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अज़रा आरिफ अंसारी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वही कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कर्मा देवी समूह द्वारा शिक्षा और युवा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।युवा ही किसी भी संस्था और समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और उनका सम्मान भविष्य के निर्माण की नींव है।

 

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में मनोज सिंह (प्रधानाचार्य, शिव हर्ष उपाध्याय किशन इंटर कॉलेज, बस्ती), डॉ. प्रमोद उपाध्याय (प्रधानाचार्य, देशराज नारंग इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज), डॉ. सुरभि सिंह (प्रधानाचार्य, श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती) एवं वैभवी राय (फॉरएवर मिस उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने छात्रों एवं कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कर्मा देवी समूह को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

युवा उत्सव के दौरान सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया —

वंदना सिंह (ओमनी), संजय गौड़ (पीजी कॉलेज), राजन शर्मा (पीजी कॉलेज), आशुतोष कौशल (फार्मेसी कॉलेज), शिवांशु (नर्सिंग कॉलेज), सिखा सिंह (ओमनी), शिवांगी मिश्रा (नर्सिंग कॉलेज), कृष्णा मिश्रा (एडमिशन सेल), मनोज मौर्य (अकाउंट्स विभाग), अभिषेक निगम (रेडियो ओमनी), अंतुष शर्मा (सोशल मीडिया), शशांक मिश्रा (एचआर), अश्मिता श्रीवास्तव (पीए सीईओ), अज़रा परवीन (प्राचार्य, नर्सिंग), डॉ. नीलेश गुप्ता (निदेशक, फार्मेसी) एवं अनुराग पाण्डेय (हेड ऑफ ऑपरेशन्स)।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव (फेटे) का उद्घाटन प्रबंधक नीता सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन अनुराग पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कर्मा देवी समूह के प्रबंधन, सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आयोजन से जुड़े प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही यह भव्य युवा उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

 

कर्मा देवी समूह का यह भव्य युवा उत्सव न केवल उत्सव का अवसर रहा, बल्कि प्रतिभा के सम्मान, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त संदेश भी देकर गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in