जनहित और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कृतिका ज्योत्सना से की अहम मुलाकात

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज‌ तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

जनहित और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कृतिका ज्योत्सना से की अहम मुलाका

 

बस्ती। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय बस्ती में भारतीय जनता पार्टी बस्ती के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़े विभिन्न समसामयिक, जनहित एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित, प्रभावी एवं ठोस निस्तारण हेतु आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर एवं जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेष रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर शहर और जिले का अमन-चैन बिगाड़ने वाले असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई, जिससे समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के समक्ष गंभीरता से रखा गया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इन समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही सुशासन को मजबूत किया जा सकता है।

वहीं भाजपा बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रशासन के साथ संवाद और समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, प्रमोद चौधरी गिल्लम, राकेश श्रीवास्तव, भानुप्रकाश मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना तथा अमृत वर्मा उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in