निगमायुक्त ने किया सड़कों का निरीक्षण, दिए आवष्यक दिषा निर्दे
ग्वालियर दिनांक 02 जनवरी 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शुक्रवार को प्रातः शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 30 स्थित अनुपम नगर में नेहा मेंशन से सचिन तेंदुलकर रोड तक बनने वाली सड़क का अवलोकन किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही राजीव प्लाजा पजल पार्किंग वाली रोड से गिर्राज जी मंदिर तक एवं छप्पर वाला पुल से ऊंट पुल तक सड़क निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री यशवंत मैकले एवं क्षेत्राधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
सूचना क्र./08/


