Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्ट्राबेरी की खेती के लिए प्रगतिशील किसान एकीकृत बागवानी विकास मिशन से अनुदान प्राप्त कर बढ़ा रहे है आपनी आय।*

*स्ट्राबेरी की खेती के लिए प्रगतिशील किसान एकीकृत बागवानी विकास मिशन से अनुदान प्राप्त कर बढ़ा रहे है आपनी आय।*

 

 

*स्ट्राबेरी की खेती पर है प्रति हेक्टेयर 2 लाख लागत, उद्यान विभाग दे रहा है दो किश्तों में 40 प्रतिशत अनुदान।*

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

*औरैया 03 जनवरी, 2026 /* जिले के प्रगतिशील किसान विकास खण्ड भाग्यनगर के ग्राम रानीपुर के रामगोविन्द शुक्ला इस क्रांति के प्रमुख प्रतीक बन चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल रामगोविन्द शुक्ला के लिए औरैया जनपद के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। जिसकी हकीकत देखने के लिए सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग लखनऊ/ जनपद नोडल अधिकारी श्री गुर्राला श्रीनिवासुलु , जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व जनपद के सभी प्रमुख अधिकारियों ने कृषक प्रेक्षत्र का भ्रमण कर वास्तविकता को देखा।

राम गोविन्द बताते है कि उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मिले अनुदान ने उन्हें आधुनिक खेती अपनाने में मदद की। ‘‘ पर ड्राप मोर क्राप’’ माइक्रोइरीगेशन योजना से ड्रिप सिंचाई की स्थापना कर तथा मल्चिंग का प्रयोग लगभग 2 एकड़ में स्ट्राबेरी लगाकर उत्पादन प्रारम्भ किया। जिसकी स्थापनीय मार्केट में आसानी से 300 से 350 प्रति किलो की बिक्री कर हर दूसरे दिन रू0 10000.00 से 12000.00 की आय प्राप्त कर रहे है। कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि 6 माह में 8 से 12 लाख की शुद्ध बचत होगी। जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी द्वारा किसान का उत्साह वर्धन करते हुए जनपद के कृषकों को सलाह दी गयी कि उद्यान की फसलें कैश क्राप है जिन्हें अपना कर कृषक अपनी आमदनी दो गुना व तीन गुना कर सकते हैं। मिशन योजना के तहत किसान ने .25 हेक्टेयर में पपीता की खेती भी की है साथ में चना फसल की इंटरक्रॉपिंग भी की गई है ।

जिला उद्यान अधिकारी, सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि स्ट्राबेरी की खेती पर प्रति हेक्टेयर लागत 2.00 लाख है जिसका 40 प्रतिशत दो किश्तों में अनुदान देय है, एक एकड़ में शुद्ध बचत 6.00 लाख कृषकों को प्राप्त होती है। उन्होने बताया कि जनपद औरैया में वर्ष 2025-26 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना लागू होते ही हाई वैल्यू क्राप में जनपद को वर्ष 2025-26 में स्ट्राबेरी की खेती का 2 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त था। इसी कड़ी में उद्यान विभाग द्वारा तीन कृषकों का चयन किया गया। जहां पहले धान, गेंहू जैसी परम्परागत फसलों पर निर्भर किसान संघर्ष कर रहे थे, वही आधुनिक तकनीकों से उच्च मूल्य वाली फसलें उगाकर वे लाखों की आमदनी कर रहे है।

उक्त के पूर्व जनपद नोडल अधिकारी ग्राम सेहुद में टीडीए मॉडल से बन रहे मा0 मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि भवन निर्माण के साथ-साथ बहुउद्देशीय हाल का भी निर्माण कराया जाए साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को क्षति न पहुंचाने एवं नए पौधे रोपित किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा शटरिंग में खराब प्लाई प्रयोग में लाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शटरिंग के लिए स्टील शीट प्रयोग में लाए जाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय- सीमा के अंदर पूर्ण हो अन्यथा ठेकेदार पर निर्धारित समय- सीमा के उपरांत कार्य में देरी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

तत्पश्चात चमरौहा में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि शटरिंग हेतु उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग में लाई जाए जिससे कालम व अन्य सही आकार में निर्मित हो सके। जनपद नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समीपवर्ती ग्रामों में मंगल दलों का गठन किया जाए जिससे गांव के युवा स्टेडियम का लाभ उठा सके साथ ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षक की भी तैनाती की जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था ने अवगत कराया कि स्टेडियम में वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन कोर्ट के साथ टेबल टेनिस के लिए भी स्थान दिया गया है इसके अलावा स्टेडियम परिसर में रनिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in