एक जनवरी2026 को अठारह वर्ष की उम्र सीमा पार कर चुके युवाओं का वोट बनाकर उन्हें मतदान का अधिकार दिलाया जाए:- कृष्ण कुमार शर्म
हसनपुर/अमरोहा :- राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से निर्धारित समय के अंदर अपना सही विवरण प्रस्तुत कर अभियान के उद्देश्य को सफल बनाते हुए नए वोट बनवाने में सहयोग की अपील की साथ ही बूथों पर पहुंचकर बी एल ओ से संपर्क कर नए वोट निर्माण के कार्य में गति लाने की अपील की । उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक संख्या युवाओं की है। चुनावी मुख्य धारा में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। भारत का भविष्य इन युवाओं के कंधों पर है।इस अवसर पर सतवीर सिंह, डम्बर सिंह, जयवीर सिंह, डा हसीन अहमद गफ्फारी, करन सिंह, सुंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।…सवाददाता.. मुशीर खान.


