*कोहरे की सर्द ठिठुरन से बचाव हेतु जरूरतमंदों को निःशुल्क वस्त्र बैंक द्वारा ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया
*भीषण ठंड के कारण वस्त्र पाने हेतु बच्चों महिलाओं व वृद्धजनों की वस्त्र बैंक में उमड़ी भीड़*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी सर्द ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए गत् माह रविवार से अटल आश्रय गृह, औरैया में “नेकी की दीवार” नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक का शुभारंभ किया गया था, कोहरे की सर्द में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद लोगों, वृद्ध महिलाओं व बच्चों को वस्त्र बैंक में उपलब्ध ऊनी वस्त्रों द्वारा काफी राहत मिल रही हैं। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि लोग पूरे दिन खिली धूप का इंतजार करते हैं, धूप न निकलने पर लोगों में बड़ी मायूसी हैं। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि वस्त्र बैंक में लोगों के अनुपयोगी कपड़ों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को खासतौर पर ऊनी वस्त्रों द्वारा काफी राहत मिल रही हैं। उन्होंने वस्त्र बैंक को सर्द ऋतु के समापन तक अनवरत् जारी रखने के लिये लोगों से अपने अनुउपयोगी साफ-सुथरे वस्त्रों को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में पहुंचाने की अपील की ताकि सर्द मौसम तक वस्त्र वितरण की व्यवस्था संचालित हो सके। *आज दिनांक 4 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से अटल आश्रय गृह में ऊनी वस्त्रों के वितरण का विशेष अभियान चलाकर दानवीर लोगों से प्राप्त कंबल, नये स्वेटर, कैप, व मोजे जरूरतमंद लोगों में वितरित किए गए, आयोजन में सखी ग्रुप की सदस्य शान्ती गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा व दीपक सोनी ने नये ऊनी कैप, कार्डिगन व कंबल जरूरतमंदों में वितरण हेतु प्रदान किये, मौजूद लोगों ने बेसहारा लोगों की मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित अनूठी पहल की सराहना की।* वस्त्र वितरण कार्यक्रम में बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, देवमुनि पोरवाल, फूलगंज सामाजिक एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, भाजपा नेता दीपक सोनी, हिमांशु दुबे, राम आसरे गुप्ता, गिरीश पुरवार, विनोद कुमार पोरवाल, प्रखर पुरवार, कपिल शुक्ला, आदर्श कुमार सोनी, सुधीर कुमार, सतीश चन्द्र व समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।


