*मधु टण्डन पब्लिक स्कूल में विन्टर किड्स कैम्प के दूसरे दिन बच्चों ने दिखाये अपने हुनर
*विन्टर किड्स कैम्प का विधालय प्रबन्धक ने किया था फीता काट कर शुभारंभ*
*विन्टर किड्स कैम्प में बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास-डाँक्टर शुभम मिश्रा*
*कालपी (जालौन) नगर के मधु टण्डन पब्लिक स्कूल में विन्टर किड्स कैम्प का शुभारंभ विधालय प्रबन्धक डाँक्टर नरेश मैहर ने फीता काट कर किया।इस विन्टर कैम्प में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।*
*नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था मधु टण्डन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विन्टर किड्स कैम्प का शुभारंभ विधालय प्रबन्धक डाँक्टर नरेश मैहर द्वारा फीता काटकर किया गया।जिसमें तकरीबन आधा सैकड़ा बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग लिया।अपने सम्बोधन में डाँक्टर नरेश मैहर ने कहाकि इस कैम्प का उद्देश्य शिक्षा के अलावा बच्चों को हर क्षेत्र में पारंगत करना विद्यालय परिवार की सोच है। क्योंकि यही बच्चें आने वाले समय का भविष्य है। वही डायरेक्टर डाँक्टर शुभम मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहाकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विन्टर किड्स कैम्प आयोजित किया गया है। जिसमें बच्चों को स्पीड राइटिंग,मेंटल मैथ्स,लाजिकल एबिलिटी,अबेकस तथा सेल्फ डिफेन्स जेसे महत्वपूर्ण विषय सिखायें जा रहे हैं तथा बच्चों के सोचने व समझने की क्षमता,तेज निर्णय लेने की शक्ति और आत्म विश्वास बढ़ाने जैसे बिन्दुओं पर तेज करनें की कोशिश की जा रही है।वही प्रिंसिपल आशीष द्विवेदी ने कहाकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधा सैकड़ा बच्चों ने रजिऊकराया है कैम्प समापन के बाद बच्चों के लिये एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चें भाग लेगें।प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा टॉपर बच्चों को विद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।इतना ही नहीं इस कैंप से जुड़ने वाले नए सत्र के बच्चों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकांक्षा गुप्ता,मुंबसरा शेख कैम्प इंचार्ज,अर्जुन अग्रवाल,शैलजा अवस्थी समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद था।*
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन


