लोकेशन बालाघाट
1980 बेच के स्कूली मित्रों का हुआ मिलन समारो
एंकर – बालाघाट शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के सत्र 1980 बैच के छात्रों का विद्यालय के सभागार में मित्र मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजित किये गये इस मित्र मिलन समारोह के दौरान ना केवल बालाघाट नगरीय क्षेत्र बल्कि दिल्ली, नागपुर, दुर्ग, भिलाई एवं अन्य शहरों में रह रहे पूर्व छात्र सम्मिलित हुए।
वॉयसोवर – इस अवसर पर 45 साल बाद छात्र एक-दुसरे से मिलकर अपने स्कूली यादों में खो गये और अपनी पुरानी यादों को साझा किये। कहते है दोस्ती जितनी पुरानी हो, वह उतना ही एक-दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है, और यदि यह दोस्ती स्कूल के समय की हो, तो फिर बात ही क्या। पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाए तो उसे देखते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन यदि 50 दोस्त वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलें तो इसे आप क्या कहेंगे? जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा, ऐसा कुछ नजारा नगर के श्याम बिहारी वर्मा शासकिय उत्कृष्ठ विद्यालय बालाघाट के सभागार में देखने को मिला। यहां वर्ष 1980 में कक्षा ग्यारहवी में एक साथ पढ़े पूर्व छात्र 45 साल बाद मिले छात्र एक-दुसरे से मिलकर अपने विद्यालयीन यादों में खो गये और अपनी पुरानी यादों को साझा किये। साथ ही अपने विद्यालय से आगे की जीवन यात्रा की जानकारी देते हुए अपने परिवार का परिचय दिया और जीवन के अनुभव को साझा किया । इस दौरान पूर्व छात्रो ने उक्त समय के शिक्षकों का सम्मान भी किया । इस दौरान दोस्तों ने फिल्म जंजीर के लोकप्रिय गाने की धुन पर जमकर डांस किया ।
अशोक मोटवानी


