रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*साइबर स्वाट टीम व साइबर थाना द्वारा फोन चोरी कर 89,100 रुपये का फ्राड करने वाले प्रकाश में आये दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*
दिनांक 30.12.2025 को सूर्यनाथ पाठक पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद पाठक ग्रा0-सौरी पो0-शंकरपुर थाना-छावनी, जनपद- बस्ती द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 25.12.205 को मेरी मोबाइल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से ही चोरी कर लिया गया है फोन खोने की शिकायत थाने पर किया गया है लेकिन दिनांक 27.12.2025 को एटीएम से पैसा निकालने गया तो ज्ञात हुआ कि मेरे खाते से UPI के माध्यम से लगभग 89100 /- रुपये का फ्राड कर लिया गया जिसके सम्बंध में थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0 61/2025 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी विवेचना के क्रम में साईबर स्वाट टीम व साइबर थाना टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त प्रिया पाठक व अभियुक्त सूरज पाठक को आज दिनांक 06.01.2026 को धारा – 3(5),303(2),317(2),318(4),319(2) BNS मे गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल फोन व सम्पूर्ण धनराशि रुपया 89100 को बरामद कर लिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1-प्रिया पाठक पत्नी अखिलेश पाठक उर्फ रामकृष्ण पाठक निवासी सौरी पोस्ट शंकरपुर थाना छावनी जनपद बस्ती।
2- सूरज पाठक पुत्र रामकरण पाठक निवासी सौरी पोस्ट शंकरपुर थाना छावनी जनपद बस्ती।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. बरामदसुदा संपूर्ण धनराशि- रुपया 89,100 ।
2. एक अदद सैमसंग एण्ड्रायड मोबाइल(गुमशुदा)।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1- साइबर थाना प्रभारी- कुलदीप कुमार त्रिपाठी जनपद बस्ती।
2- साइबर स्वाट टीम प्रभारी-उ0नि0 रितेश कुमार सिंह जनपद बस्ती।
3- आ0 दीपक राय, आ0 सौरभ मिश्रा, आ0 हरिओम सिंह साइबर स्वाट टीम जनपद बस्ती।
4- म0आ0- बबीता, इशांत कुमार, ऋषिवेद्र तिवारी साइबर थाना जनपद बस्ती।


