चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाओं के साथ शुरू हुई प्री बोर्ड परीक्षाएं 

चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाओं के साथ शुरू हुई प्री बोर्ड परीक्षाएं

महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में आज दिनांक 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार से प्रातः 10:30 बजे से शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार प्री बोर्ड परीक्षाएं चुस्त दुरुस्त व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने अपने विद्यालय के सभी स्टाफ के साथ टीम बनाकर परीक्षाओं को विधिवत बोर्ड के नियमों अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर ही सर्च करके परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश दिया गया तथा नकल से संबंधित सामग्री जैसे मोबाइल फोन कैलकुलेटर स्मार्ट वॉच कॉपी किताब बस्ता आदि मुख्य द्वार पर ही जमा करवा दी गयी। सभी परीक्षार्थियों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की नकल से संबंधित सामग्री लेकर परीक्षा में नहीं आना है शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हो रही है कंट्रोल रूम और बोर्ड द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जा रही है और विभाग द्वारा सचल दल प्रभारी भी बनाए गए हैं जो समय-समय पर विद्यालय में आकर चेकिंग करेंगे और नकल कर रहे छात्र-छात्राओं की धर – पकड़ करेंगे बालकों की चेकिंग के लिए पुरुष सचल दल प्रभारी एवं बालिकाओं की चेकिंग के लिए महिला सचल दल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और परीक्षा कक्षा में निर्धारित संख्या के अनुसार 40-40 छात्र-छात्राएं मिश्रित रूप से बैठाये गए हैं जिससे कि किसी भी प्रकार की नकल होने की संभावना न रहे और बीच-बीच में प्रधानाचार्य एवं उनके साथ सचल दल प्रभारी सभी कक्षाओं में टहल – टहल कर निगरानी करते रहे और कैमरों से भी निगरानी की गई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह बोर्ड परीक्षा प्रभारी अनीस बेग मुख्य शासन अधिकारी पृथ्वीपाल अहिरवार मनोज कुमार वर्मा मनीष कुमार गुप्ता शिवकुमार नामदेव राकेश कुमार पवन कुमार भगवानदीन रजनी गुप्ता श्रेष्ठा बाथम मुस्कान खान विवेक कुमार योगेश कुमार जगदीश कैलाश कुमार राधा कृष्ण अर्जुन सिंह सेवा प्रसाद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी विद्यालय की ड्यूटी पर तैनात रहे।

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in