भागवत कथा सुनने से धुंधकारी राक्षस को मिला भगवतधाम : मनीष शरण जी महाराज

भागवत कथा सुनने से धुंधकारी राक्षस को मिला भगवतधाम : मनीष शरण जी महारा

– उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में भागवत कथा सुनने को जुटे श्रद्धालु

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में अयोध्या धाम से आए कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज ने सोमवार को प्रथम दिवस की चर्चा में भागवत जी के महात्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत जी की कथा सुनने से धुंधकारी जैसे राक्षस को भी भगवतधाम मिला।

महराज जी ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने एक नियम बनया कि जब भी किसी ग्रन्थ या किसी भी हिन्दू सनातन से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है तो सबसे पहले उसके महात्मय जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि धुंधकारी जैसे पतित ब्रह्म राक्षस जो पाप से ग्रसित हो गया था और अपने समस्त व्यवहार से तेजहीन हो गया था उसे भी भागवत जी की कथा सुनने से भगवतधाम मिला और उसे मुक्ति मिली।

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मिश्र, आचार्य विनय कुमार शुक्ल, महेश शुक्ल, पंडित बद्री प्रसाद मिश्र समेत भक्तगण, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in