केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : रमापति राम त्रिपाठी

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : रमापति राम त्रिपाठी

बस्ती। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बस्ती में केंद्र/प्रदेश बजट 2026-27 के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद

रमापति राम त्रिपाठी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र द्वारा की गई। इस अवसर पर अभियान संयोजक चंद्रशेखर मुन्ना सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बजट को युवा, किसान, महिला, गरीब एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताया गया। साथ ही इसे विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया गया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, रोजगार सृजन, उद्योग विस्तार, डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट “Reform Over Rhetoric” की सोच पर आधारित है और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, MSME और कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिस्कल अनुशासन के साथ विकास को संतुलित करने की नीति इस बजट को मजबूत और दूरदर्शी बनाती है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला है। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार, लॉजिस्टिक नेटवर्क, MSME ग्रोथ फंड और कृषि में AI आधारित तकनीक से प्रदेश के युवाओं, किसानों और उद्यमियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, शिक्षा और स्किल विकास योजनाएं तथा AVGC लैब की स्थापना से युवाओं को भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में बजट को जनहितकारी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों द्वारा बजट से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।

इस मौके पर भानु प्रकाश मिश्र, वैभव पाण्डेय, गिल्लम चौधरी, अभिषेक कुमार, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, विद्यामणि सिंह, राजकुमार शुक्ल, वागीश सिंह मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in