Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगों से 11,966 रुपया लौटवाकर दिलाई राहत।

दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगों से 11,966 रुपया लौटवाकर दिलाई राहत

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ तेज़ कार्रवाई कर अमवार के राहुल सिंह को उनके 11,966.92 रुपया सफलतापूर्वक वापस दिला दिए। राहुल को टेलीग्राम के ‘जीरो टू हीरो’ चैनल पर शेयर बाज़ार में 30,000 रुपया लगाने पर 24 घंटे में 90,000 का मुनाफा होने का झांसा देकर ठगा गया था।
एसपी सोनभद्र के निर्देशन पर अपर एसपी (क्राइम) और दुद्धी कोतवाली इंचार्ज की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की साइबर टीम ने फौरन एक्शन लिया। राहुल ने एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत की थी, सबूत जमा कर बैंकों से चिट्ठी-पत्री की गई। कोर्ट के आदेश पर होल्ड पैसे अमवार निवासी वकील चंद्र चौधरी के बेटे राहुल सिंह को लौटा दिए गए।
राहुल सिंह ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मंतोष कुमार एवं महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in