Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस का शिकंजा, आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, चालक गिरफ्तार

अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस का शिकंजा, आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, चालक गिरफ्ता

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 09 फरवरी 2026 को प्रातः पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जमुड़ी घाट, केवई नदी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का खनन कर आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक CG 16 CG 5465 को जप्त करते हुए चालक

ठाकुर सिंह, पिता बाबूलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ऊरा को मौके से गिरफ्तार किया।

मौके से—

लगभग 01 घन मीटर अवैध रेत (कीमत ₹2,000/-)

आईसर ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत लगभग ₹8,00,000/-)

कुल जप्ती मूल्य ₹8,02,000/- की गई।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2026,

धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के नेतृत्व में

प्रधान आरक्षक निरंजन खलखो, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं आरक्षक मुमताज अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in