भोपाल बन रहा डिजिटल इलाज की राजधानी, प्रदेश में सर्वाधिक साढ़े तीन हजार से ज्यादा हेल्थ प्रोफेशनल्स आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े* 

*आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट

भोपाल बन रहा डिजिटल इलाज की राजधानी, प्रदेश में सर्वाधिक साढ़े तीन हजार से ज्यादा हेल्थ प्रोफेशनल्स आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े*

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत भोपाल डिजिटल हेल्थ का आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है। भोपाल को पहला और पूरी तरह डिजिटल स्वास्थ्य जिला बनाए जाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिल सकेंगी।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा भी समय समय पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की जा रही है, विगत दिनों सभी शासकीय अस्पतालों को अपनी हेल्थ फैसिलिटी को रजिस्टर्ड करने के निर्देश दिए गए हैं।

*प्रदेश में सर्वाधिक 3525 चिकित्सक और हेल्थ प्रोफेशनल्स भोपाल में पंजीकृत*

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन में भोपाल में सबसे अधिक 3525 चिकित्सक और स्वास्थ्य पेशेवर पंजीकृत व सत्यापित किए गए हैं । इसी तरह 1087 स्वास्थ्य संस्थाओं की एच एफ आर आई डी बनाई जा चुकी है। जिले में 17 लाख से अधिक आभा आई डी बनाई जा चुकी है, जबकि 53 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा आई डी से लिंक किए जा चुके हैं।

*टेलीपरामर्श, ई फार्मेसी, मेडिकल क्लेम जैसी कई सुविधाएं*

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की शुरुआत 27 सितंबर 2021 को देशभर में की गई थी। इसका उद्देश्य देश में डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से मेडिकल रिकॉर्ड का सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं के बारे में सटीक जानकारी, टेलीपरामर्श और ई फार्मेसी के माध्यम से दूरस्थ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाने का विकल्प देना, स्वास्थ्य सेवा प्रदानकर्ता के पास रोगी के चिकित्सकीय इतिहास की जानकारी, मरीज के देखभाल के निरंतरता को बेहतर बनाना, मेडिकल क्लेम और चिकित्सा की प्रतिपूर्ति को बेहतर करना, डेटा विश्लेषण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने में सहायता करना जैसे लाभ आभा आई डी के माध्यम से मिल सकेंगे।

*आभा आई डी बताएगी बीमारी का इतिहास*

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट( आभा) डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीज को पूर्व में दिए गए उपचार की सभी जानकारियां मिलती हैं। अस्पताल अथवा चिकित्सक को इस आईडी के माध्यम मरीज़ की पूर्व से चल रही बीमारियों, दिए गए उपचार, जांचों की जानकारी मिल जाती है।

*डिजिटल संधारित होगी उपचार की जानकारी*

आभा आईडी 14 अंकों का यूनिक नंबर है जिसके माध्यम से मरीज अपनी पैथोलॉजी रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और उपचार डिजिटल रूप से प्राप्त कर कर सकते हैं। एक प्रकार से यह आईडी मरीज का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड है। जिससे बेहतर उपचार की सेवाएं मरीज को प्राप्त हो सकेंगी। आभा आईडी सभी शासकीय चिकित्सालय में निशुल्क बनाई जा रही है। इसके लिए हितग्राही का आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होता है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि भोपाल को “डिजिटल हेल्थ पायनियर डिस्ट्रिक्ट” के रूप में विकसित किया जा रहा है। सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटली जोड़कर सेवाओं को और तेज व प्रभावी बनाया जा रहा है। जल्द ही स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को “ए बी डी एम चैंपियंस” के रूप में तैयार किया जाएगा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in