दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी , अधिकांश पद निर्विरोध

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी , अधिकांश पद निर्विरो

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र।काफी गहमा गहमी और सरगर्मी के बीच दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन जांच एवं नाम वापसी प्रक्रिया आज शुक्रवार 13 फरवरी को समाप्त हो गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने शाम 4 बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी, जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर ही सीधा मुकाबला होना है। बाकी सभी प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है, जिससे कचहरी परिसर में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

नामांकन प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को चली थी, जिसमें कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। पहले दिन अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे एडवोकेट और सचिव पद पर पवन कुमार दुबे एडवोकेट ने फॉर्म जमा किए थे। अंतिम दिन रामपाल जौहरी एडवोकेट (अध्यक्ष), रविंद्र कुमार एडवोकेट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), महेंद्र कनौजिया व कृष्णदेव एडवोकेट (उपाध्यक्ष 10 वर्ष+), दिनेश कुमार एडवोकेट (सचिव), विष्णु कुमार सिंह एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), रामसागर एडवोकेट (सहसचिव प्रशासन) सहित अन्य ने नामांकन दर्ज कराया था। नाम वापसी के बाद कई प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए।

एल्डर कमेटी चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद्र जायसवाल एडवोकेट ने शुक्रवार को वैध नामों की सूची जारी की ।जिसमें अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडे व रामपाल जौहरी एडवोकेट तथा सचिव पद पर दिनेश कुमार व पवन कुमार दुबे एडवोकेट मैदान में हैं।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पर विष्णु कुमार सिंह एडवोकेट निर्विरोध ।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद पर कृष्णदेव व महेंद्र कनौजिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष (2-10 वर्ष) पर आलोक कुमार सिंह व एमजे अहमद एडवोकेट तथा सहसचिव (प्रशासन) पर रामसागर एडवोकेट निर्विरोध चुने गए।

एल्डर कमेटी के अनुसार मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होकर पूरी होने तक चलेगी। निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथग्रहण बाद में निर्धारित होगा। एल्डर कमेटी में कृष्ण कुमार एडवोकेट, बिहारी लाल एडवोकेट, जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट एवं देवीशरण एडवोकेट सदस्य हैं।कमेटी ने इस चुनाव से एसोसिएशन की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल ने बताया कि टेंडर वोट 17 व 18 फरवरी को सदस्य दे सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in