पीड़िता को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार!*

*रिपोर्ट*

*शमसुलहक ख़ान*

*आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*

 

*पीड़िता को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार!

 

थानाध्यक्ष मुण्डेरवा श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस थाना मुण्डेरवा बस्ती से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को आज दिनांक 16.02.2026 को समय करीब 14.00 बजे मुखबीर की सूचना पर गोदमवा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विदित हो कि थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के पीड़िता द्वारा दिनांक 14.02.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सतिराम साकिन ऊचगाँव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 जावेद खान द्वारा की जा रही थी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes