रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: बस्ती में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कार्यकर्ता निर्माण ही संगठन की शक्ति: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न

बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

विचार, व्यवहार और नेतृत्व को सशक्त करेगा प्रशिक्षण महाभियान: भाजपा जिला कार्यशाला सम्पन्न

विज्ञप्ति
बस्ती, 17 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बस्ती में प्रारंभ किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को भाजपा कार्यालय सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर तीन दिवसीय, जिला स्तर पर दो दिवसीय, मंडल स्तर पर 24 घंटे तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में पार्टी के जिला प्रभारी डा. समीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला का संचालन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक प्रत्युष सिंह ने किया। पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की जड़ें और अधिक सुदृढ़ हों।
डा. समीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन ‘एक देश, एक विधान’ का संदेश देता है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद राजनीति को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति से जोड़ता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित, कार्यकर्ता आधारित और विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है।
श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए संगठन एवं राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ें।
कार्यशाला में जिले में निवास करने वाले प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी, जिला एवं मंडल प्रशिक्षण टोली, मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, प्रदेश एवं जिला, सहकारी संघ एवं बैंक के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in