*आईडीबीआई बैंक शाखा विजयनगर के द्वारा जिला चिकित्सालय जबलपुर को मरीजों की सुविधा हेतु ईसीजी मशीन सहित विभिन्न सामग्री प्रदाय की गयी
आईडीबीआई बैंक के द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वपूर्ति (CSR Initiatives) के अंतर्गत विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जातीं है जिसमें आमजन के कल्याण व सुविधा के लिए सामाजिक व स्वास्थ्य संस्थानों को समय-समय पर आवश्यकतानुसार मदद की जाती है। इसी तारतम में आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को आईडीबीआई बैंक शाखा विजयनगर, जबलपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय जबलपुर को पांच ईसीजी मशीन,10 स्ट्रेचर, 10 व्हीलचेयर और 5 वाटर कूलर रोगियों व आमजनकी सुविधा के लिए लगभग 5 लाख रुपये के ऊपर की सामग्री प्रदान की गई। उक्त सामग्री आज आईडीबीआई बैंक शाखा विजयनगर के शाखा प्रमुख श्री विनीत वर्मा एवं अन्य बैंक अधिकारियों के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को सौंपी गयीं । इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक से प्रवीण कुमार, दिलीप कुल्हाड़े, संजय भोल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी श्री अजय कुरील, नीरज प्रतीक राजपूत विकास श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था ।



