जनगणना2027 के संबंध में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित

आज तक 24×7 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

जनगणना2027 के संबंध में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजि

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल मोड में संपादित करने से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री पी सी शाक्य, जिला जनगणना अधिकारी श्री भुवन गुप्ता, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित समिति के सदस्यगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य निदेशालय संयुक्त निदेशक श्री नमित यादव, सहायक निदेशक श्रीमती ऐन्सी रेजी द्वारा प्रथम चरण मकान सूचीकरण के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में प्रथम चरण (01 से 30 मई तक ) में की जानी वाली आवश्यक कार्यवाही संबंधी प्रशिक्षण दिया। साथ ही जिला प्रभारी द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में डिजिटल जनगणना प्रक्रिया, डाटा की शुद्धता एवं पारदर्शिता, प्रभावी कार्य प्रणाली एवं निगरानी व्यवस्था। जनगणना कार्यक्रम: प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) – 1 मई से 30 मई 2026, द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 से प्रारंभ की जाएगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में संपादित किया जाए,। जिला स्तर पर मानव संसाधन, मकान सूचीकरण ब्लॉक (एच एल बी) एवं दलों के गठन कर उनका प्रशिक्षण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नियत समय में सुनिश्चित हो सके।

जनगणना 2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। यह गांव, शहर एवं वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय स्रोत है। जनगणना-2027 पूर्णतः डिजिटल होगी तथा पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प प्रदान किया गया है। आंकड़ों का संकलन स्व-गणना पोर्टल एवं मोबाइल एप (एचएलओ एप) के माध्यम से किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन एचएलबीसी वेब पोर्टल से तथा प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। घर-सूचीकरण चरण में भवन उपयोग सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी।

इस अवसर पर जनगणना कार्य निर्देशालय मध्यप्रदेश, सांख्यिकी अंवेषक एवं भोपाल जिला प्रभारी सुश्री सुनीता पुष्कर, जिला नोडल ऑफिसर श्री सुरेंद्र रघुवंशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in