थाना छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी पुल से मृतक उ0नि0 की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार -*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*थाना छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी पुल से मृतक उ0नि0 की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार -*

दिनांक 01.11.2025 को रामजानकी तिराहा के पास से चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चोर की गिरफ्तारी हेतु रामजानकी तिराहे पर गस्त के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में संबंधित अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती, को रहमतुल्ला के बन्द मुर्गी फार्म के पास शाबित अली के बाग रामजानकी रोड से सटे बहद ग्राम अमोढ़ा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा परसरामपुर पर तैनात मृतक उ0नि0 श्री अजय कुमार गौड़ की बाइक को सरयू नदी पुल से चोरी करने की बात भी स्वीकार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया।

*अभियुक्त का विवरण-*

*1.* विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरणः-*

*1.* स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 51 BH 2048

*2.* काले रंग की HF डिलक्स रजि0नं0 UP58AC 2663,

*3.* एक काले रंग की स्पेलण्डर स्पलेण्डर वाहन सं0 UP55AL 9913

*4.* एक अदद पल्सर मोटर साइकिल काला रंग रजि0 नं0 UP52 BJ 7936( पूर्व में अमहट घाट से बरामद उ0नि0 स्व0 अजय गौड़ की मोटर साइकिल) व 1010/- रुपये

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती।

*2.* मु0अ0सं0 142/23 धारा 379, 411 IPC थाना छावनी, जनपद बस्ती।

*3.* मु0अ0सं0 153/22 धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 IPC थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

*4.* मु0अ0सं0 27/25 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

*5.* मु0अ0सं0 84/2025 धारा 305(ए), 317(2), 331(3) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

*6.* मु0अ0सं0 110/25 धारा 3(5), 304(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

*7.* मु0अ0सं0 112/25 धारा 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती

*8.* मु0अ0सं0 365/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती

*9.* मु0अ0सं0 91/22 धारा 379, 411, 413 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

*10.* मु0अ0सं0 34/25 धारा 305, 331(4) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

*11.* मु0अ0सं0 65/25 धारा 303(2) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

*घटना/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.11.2025 को रामजानकी तिराहा के पास से स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP51BH 2048 चोरी किया था, पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि मैं दिनांक 05.02.2026 को शाम 4 -4.30 बजे सरयू नदी अयोध्या के किनारे पुल के नीचे सो रहा था, बाद में किनारे पैसा बीनते हुए जा रहा था कि शाम को घूमते-घूमते कच्चे मार्ग से मुर्दाघाट से होकर पुल पर चढ़ गया कि पुल पर ही काले रंग की पल्सर गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में चाभी लगी थी तथा ऊपर हेलमेट भी रखा था। मैं 3-4 मिनट पुल पर टहलकर उस गाड़ी को देखता रहा। कुछ समय तक जब कोई व्यक्ति नहीं आया तो मैं हिम्मत बनाकर मोटर साइकिल के पास गया। गाड़ी में लगी चाभी से मोटर साइकिल स्टॉर्ट कर हेलमेट लगाकर समय करीब 4-5 बजे शाम को मैं मोटर साइकिल लेकर लखनऊ की तरफ बढ़ा तथा अयोध्या पुल जहाँ खत्म हो रहा था उसी पुल के बगल में कट से गोरखपुर वाली सड़क पर आ गया तथा उस पल्सर मोटर साइकिल को वहां से लेकर अपने घर लालगंज की तरफ चल दिया। रुकते छिपते जब मैं बस्ती शहर में पहुँचा तो मुझे शौच लग गयी थी, मैं गाड़ी को अमहट घाट के नीचे नदी के पास खड़ा करके शौच करने चला गया तथा शौच करने के बाद वापस मोटर साइकिल के पास आया और मोटर साइकिल की डिग्गी खोला तो उसमें 01 पैंट तथा 02 मोबाइल फोन रखा मिला। मैंने एक मोबाइल को ज्यों ही खोला, खुलते ही उस पर 112 का कोई मैसेज आया तथा फोन में पुलिस व दारोगा का फोटो दिखा था। जिसको मैंने तुरन्त स्वीच ऑफ कर दिया तथा दूसरा वीवो का मोबाइल खोला तो उसमें भी पुलिस का फोटो दिखा तो मैं तुरन्त उस मोबाइल को भी बन्द कर दिया। उसी समय 02 पुलिस वाले मेरे नजदीक आते हुए दिखाई दिये। उनको अपने पास आता देखकर मैं हेलमेट को कुछ दूर पर फेंकते हुए मोटर साइकिल छोड़कर व मोबाइल अपने पहने जैकेट में रखकर भागा। दोनों मोबाइल लेकर रेलवे स्टेशन बस्ती पहुँचा। वहाँ से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर चला गया। फिर अगले दिन गोरखपुर से अपने घर चला आया तथा घर से 06.02.2026 को शाम के समय हरिहरपुर पहुँचा व 01 मोबाइल हरिहरपुर व 01 मोबाइल अलीनगर में बेच दिया तथा दोनों सिम को वहीं पर फेंक दिया। आज इस मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में यहाँ आया था, लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया। उक्त मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस व अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पिछले साल नवम्बर माह में छावनी थाना क्षेत्र से उक्त स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल चोरी किया था तथा इसी साल जनवरी माह में HF डिलक्स मोटर साइकिल जनपद संतकबीरनगर से खलीलाबाद ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी किये था तथा इसी माह फरवरी में रेलवे स्टेशन गोरखपुर से मोटर साइकिल चुराया था, अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। पल्सर मोटर साइकिल की डिग्गी से 02 मोबाइल मिली थी, दोनों मोबाइल को बेचने से 2000/-, 2000/- रुपये कुल 4000/- रुपये मिले थे। जिसमें से सब खर्च के बाद 1010 रूपये बचे।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

*1.* थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार, जनपद बस्ती।

*2.* प्रभारी एसओजी विकास यादव, जनपद बस्ती मय टीम

*3.* प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव, जनपद बस्ती मय टीम

*4.* उ0नि0 शोभा यादव थाना छावनी, जनपद बस्ती।

*5.* हे0का0 दुर्गेश यादव, का0 गौरव यादव, का0 राजीव रंजन, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, थाना छावनी जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in