Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमेठी के गौरीगंज में एसपी कार्यालय में पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित पति ने लगाई न्याय की गुहार

अमेठी के गौरीगंज में एसपी कार्यालय में पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित पति ने लगाई न्याय की गुहा

 

 

 

अमेठी। गौरीगंज स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हुई कथित छेड़छाड़ और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा है।

 

पीड़िता गुधुरा, पत्नी मेहीलाल जो ग्राम भोये, थाना जामों, तहसील गौरीगंज की निवासी हैं, ने बताया कि वह अपने घर के बरामदे में लेटी हुई थीं। तभी गांव के ही शिव कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया और उनका ब्लाउज फाड़ दिया।

 

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के संबंध में थाना जामों के कोतवाल विनोद सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी सरवणन टी ने पीड़ित परिवार को जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

 

अमेठी ब्यूरो चीफ अशोक राज की रिपोर्ट आज तक

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in